Header AD

Post AD Top

Advertisement

जब रेप, सेक्स स्कैंडल, MMS जैसे केस में फंस बदनाम हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स - Set 1


शाइनी अहुजा 46 साल के हो गए हैं। 15 मई 1973 को देहरादून, उत्तराखंड में जन्में शाइनी ने साल 2003 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 'गैंगस्टर' (2006), 'वो लम्हे' (2006), 'लाइफ इन मेट्रो' (2007) और 'भूल भुलैया' (2007) जैसी हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, साल 2009 में लगे रेप के आरोप के बाद उनके करियर पर जैसे विराम लग गया। किसने लगाया था रेप का आरोप...

- शाइनी आहूजा पर रेप का आरोप उनके घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने लगाया था।
- नौकरानी के मुताबिक, जब शाइनी की पत्नी शहर में नहीं थी, तब उन्होंने उसके साथ रेप किया। 
- हालांकि, शाइनी इस बात से लगातार इनकार करते रहे, लेकिन DNA टेस्ट से रेप की बात साबित हो गई। 
- इसके बाद शाइनी करीब तीन महीने तक जेल में रहे। फिर उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
- मामले में मार्च 2011 में उन्हें सात साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है, जिसके खिलाफ शाइनी ने हाईकोर्ट में अपील की है। मामला फिलहाल कोर्ट में है।

नहीं हो सका अब तक सफल कमबैक...

- रेप का आरोप लगने के बाद शाइनी की एक फिल्म 'घोस्ट' 2012 में रिलीज हुई, जो फ्लॉप रही। इसके बाद में साल 2015 में फिल्म 'वेलकम बैक' में उन्होंने कैमियो किया। यह फिल्म हिट रही, लेकिन शाइनी को इसका कोई फायदा नहीं मिला।


श्वेता बसु प्रसाद : सेक्स रैकेट में फंसने के बाद नहीं कर सकीं कमबैक
साल 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक सेक्स स्कैंडल में श्वेता बासु का नाम आया था। दो महीने तक रेस्क्यू होम में गुजारने के बाद वे घर लौटीं थीं। हालांकि, बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। श्वेता ने 'मकड़ी', 'इकबाल', 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसके बाद उन्होंने साउथ एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई। सेक्स रैकेट में नाम आने से अब तक उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई है। हां, अप्रैल में श्वेता के पिता ने ये संकेत जरूर दिए थे कि वे जल्दी ही करन जौहर की अपकमिंग फिल्म में नजर सकती हैं।


इंदर कुमार : रेप का आरोप लगने के बाद से पर्दे से गायब

इंदर कुमार पर अप्रैल 2014 में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया। सलमान के खास दोस्तों में गिने जाने वाले इस एक्टर को गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि, 2014 में ही जून में उन्हें जमानत भी मिल गई। इंदर 2009 तक फिल्मों में काफी एक्टिव थे। सलमान के साथ उन्होंने 'वांटेड' में काम किया था।


मेड के रेप के आरोप में गंवाई गर्लफ्रेंड

आदित्य पंचोली और कंट्रोवर्सीज का चोली दामन का साथ रहा है। आदित्य पंचोली पर उनकी मेड का रेप करने का आरोप लगा। उस वक्त आदित्य और पूजा बेदी रिलेशनशिप में थे और आदित्य की इन्हीं हरकतों के चलते पूजा बेदी ने उनसे रिश्ता खत्म कर दिया था। बाद में पूजा बेदी ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि आदित्य रेप का आरोपी है और इसी के चलते मैंने उससे अपना रिश्ता खत्म कर दिया।


राजकुमार संतोषी पर ममता कुलकर्णी ने लगाया था आरोप

ममता कुलकर्णी ने राजकुमार संतोषी पर अपनी पोजिशन का फायदा उठकार उनका सेक्शुअली एडवांटेज लेने का आरोप लगाया। ममता के इन आरोपों ने फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया, दोनों में खलबली मचा दी थी और बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की सच्चाई को उजागर किया था। ममता के इन आरोपों के बाद फिर कभी भी राजकुमार संतोषी ने उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट नहीं किया। संयोग से इस स्कैंडल के बाद ममता का करियर कुछ खास नहीं चल सका।


शक्ति कपूर के स्टिंग में हुआ कास्टिंग काउच का खुलासा

वर्ष 2005 में बॉलीवुड के रील लाइफ विलेन शक्ति कपूर असल जिंदगी में भी विलेन की तरह उभर कर सामने आए। दरअसल, एक स्टिंग ऑपरेशन में शक्ति कपूर को फिल्मों में रोल दिलवाने के एवज में सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया था। इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।


अस्मित पटेल और रिया सेन MMS कांड में फंसे थे


अस्मित पटेल और रिया सेन दोनों ही उस वक्त सेक्स स्कैंडल में घिर गए जब उनका एक MMS वायरल हो गया। इस MMS में दोनों काफी इंटीमेट नजर रहे थे। दोनों का यह MMS उनकी फिल्म 'सिलसिले' की रिलीज से कुछ दिनों पहले ही आउट हुआ था, जिसके चलते दोनों ने इसे फिल्म का हिस्सा बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों की इस MMS के चलते बड़ी बदनामी हुई।
जब रेप, सेक्स स्कैंडल, MMS जैसे केस में फंस बदनाम हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स - Set 1 जब रेप, सेक्स स्कैंडल, MMS जैसे केस में फंस बदनाम हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स - Set 1 Reviewed by silverscreenkhabri on 4:05 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement