Header AD

Post AD Top

Advertisement

क्या रणवीर-दीपिका ने की गुपचुप सगाई? कुछ दिनों पहले चर्चा में था ब्रेकअप

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गुपचुप सगाई हो चुकी है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि एक लीडिंग न्यूज पोर्टल ने सूत्रों का हवाले से ऐसा दावा किया है। कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर सिंह (भावनानी) और पादुकोण फैमिली ने मुलाकात की थी। इसी दौरान उनकी सगाई भी हुई। बता दें कि हाल ही में मेड्रिड में हुए iifa अवॉर्ड्स के दौरान जब रणवीर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तब दीपिका उन्हें फ्लाइंग Kiss दे रही थीं। इससे पहले उनके ब्रेकअप की बात भी सामने आई थी।क्या थी खबर...

जून में ऐसी खबर आई थी कि रणवीर और दीपिका के रिश्ते में खटास गई है। कहा जा रहा था कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। हालांकि, जब दीपिका से एक इंटरव्यू के दौरान इसपर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा था, "मैं इसपर कुछ नहीं कहना चाहती। लेकिन रणवीर मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं और हमेशा रहेंगे। इस सच को बदला नहीं जा सकता।" खैर अब उनकी सगाई की खबर कितनी सच और कितनी झूठ है। यह दीपिका, रणवीर या उनके फैमिली मेंबर्स ही बता सकते हैं












क्या रणवीर-दीपिका ने की गुपचुप सगाई? कुछ दिनों पहले चर्चा में था ब्रेकअप क्या रणवीर-दीपिका ने की गुपचुप सगाई? कुछ दिनों पहले चर्चा में था ब्रेकअप Reviewed by silverscreenkhabri on 5:32 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement