Header AD

Post AD Top

Advertisement

बचपन में ऐसे दिखते थे 'बाजीराव', खुद को बताते हैं 'ममाज ब्वॉय'

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पा चुके एक्टर रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ। रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी, मम्मी अंजु भवनानी और बड़ी बहन रितिका भवनानी हैं। रणवीर के पिता बांद्रा बेस्ड रियल स्टेट के व्यापारी हैं। उनकी मम्मी परिवार की देखभाल करती हैं। एक्टर और डांसर के साथ ही रैपर भी हैं रणवीर...


रणवीर सिंह अच्छे कॉपीराइटर, रैपर, एक्टर और डांसर ही नहीं बल्कि क्लोज़ेट डीजे भी हैं। कुकिंग भी अच्छे से जानते हैं और खुद को ममाज़ बॉय कहते हैं। ...रणवीर आज 31 साल के हो गए हैं। एक नजर रणवीर के बचपन से लेकर अब तक के सफर पर...

बचपन से ही फिल्मी...
रणवीर की बचपन से ही डांस में दिलचस्पी थी। एक बार वे एक बर्थ-डे पार्टी में जा रहे थे तो उनकी दादी ने रणवीर से कहा कि वहां पर डांस जरूर करना। ...इतना सुनते ही वे लॉन में गए आैरचुमा-चुमा दे देगाने पर डांस करने लगे। ...और आज रणवीर अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे डांसर भी हैं।

स्कूल डेज से ही स्टेज परफॉर्मेंस...
स्कूल डेज़ से ही रणवीर की दिलचस्पी स्टेज परफॉर्मेंसेज में थी। वे हमेशा मोनो एक्टिंग किया करते थे। उन्होंने कई प्राइज़ भी जीते।

सेलेब्स के फिल्मी किरदारों की कॉपी...
जब रणवीर कॉलेज में गए तब भी खूब शरारतें किया करते थे। वे अकसर सेलेब्स के फिल्मी किरदारों को कॉपी कर दूसरों को खूब हंसाया करते थे।

बॉलीवुड में आने से पहले किया स्ट्रगल...
इंडस्ट्री में आने से पहले रणवीर ने बहुत स्ट्रगल किया। उन्होंने न्यूयॉर्क बेस्ड दो एड एजेंसीज में बतौर कॉपीराइटर भी काम किया है। एक इंडियन एड में इस्तेमाल किया गया रैप रणवीर ने खुद लिखा था।

को-स्टार के भी पसंदीदा...

...और अब रणवीर डायरेक्टर्स की पहली पसंद हैं। जो रणवीर के साथ एक बार काम कर लेता है वह दोबारा जरूर करता है। संजय लीला भंसाली ने रणवीर को साथ पहले राम-लीला की फिर बाजीराव मस्तानी और अब पद्मावती करने जा रहे हैं। ऐसा ही को-स्टार्स का है, सभी रणवीर को बेहद पसंद करते हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं।









बचपन में ऐसे दिखते थे 'बाजीराव', खुद को बताते हैं 'ममाज ब्वॉय' बचपन में ऐसे दिखते थे 'बाजीराव', खुद को बताते हैं 'ममाज ब्वॉय' Reviewed by silverscreenkhabri on 1:47 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement