Header AD

Post AD Top

Advertisement

नन बनीं एक्ट्रेस का नया ड्रामा, बोलीं- 'आज मैंने शिव को जन्म दिया


हाल ही में बोल्ड एक्ट्रेस से नन बन सुर्खियों में आईं मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें बताई, जिसे हजम करना मुश्किल है। दरअसल, पिछले शनिवार सोफिया औरंगाबाद के कैलाश मंदिर पहुंची थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी। साथ ही कुछ ऐसे खुलासे किए, जिससे लोग हैरान रह गए। सोफिया बोलीं, मैंने शिव को जन्म दिया...
- शनिवार को कैलाश मंदिर जाकर सोफिया काफी इमोशनल हो गईं।
- एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "औरंगाबाद का कैलाश मंदिर बहुत शक्तिशाली है। मैं यहां सांस भी नहीं ले सकती।
- मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मेरे अंदर की मैगनेटिक पॉवर शिव लिंग में चली गई। मैं घंटेभर से कांप रही हूं।
- मैं अपना सिर शिव लिंग से नहीं हटा पा रही थी। यह चुंबक की तरह चिपक गया था। कुछ बहुत शक्तिशाली हो रहा है। मेरी बॉडी बदल रही है।


- आज मैंने शिव को जन्म दिया है। वो मेरे साथ आए और मेरे अंदर बस गए। भगवान वापस आ रहे हैं। मैं अपने अंदर शक्ति को महसूस कर रही हूं। शिव मेरे अंदर हैं और मैं शिव लिंग के अंदर। यह इतना शक्तिशाली है कि मेरी आत्मा तक हिल गई है।"
कभी बोल्ड अवतार से उड़ाए थे सबके होश...
- ब्रिटेन की रहने वाली सोफिया को जुलाई 2012 में वोग इटालिया ने कर्वी आइकॉन का टाइटल दिया था।
- सितंबर 2013 में FHM मैगजीन ने उन्हें वर्ल्ड की 81वीं मोस्ट सेक्सिएस्ट वुमन करार दिया था।


- बॉलीवुड पार्टी और रेड कारपेट इवेंट्स पर सोफिया अपने बोल्ड लुक से सबको चौंका चुकी हैं। इतना ही नहीं, वे सोशल मीडिया पर कई टॉपलेस और बोल्ड फोटोज भी शेयर कर चुकी हैं।
रहीं हैं विवादों में...
- 'बिग बॉस' सीजन-7 का हिस्सा रहीं सोफिया ने शो के कंटेस्टेंट अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
- जिसके बाद उन्हें 'बिग बॉस' के घर से ही अरेस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में वे रिहा हो गए थे।




नन बनीं एक्ट्रेस का नया ड्रामा, बोलीं- 'आज मैंने शिव को जन्म दिया नन बनीं एक्ट्रेस का नया ड्रामा, बोलीं- 'आज मैंने शिव को जन्म दिया Reviewed by silverscreenkhabri on 1:55 AM Rating: 5

Post AD

Post AD

Advertisement