29 की हुईं सामन्था
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सामन्था रूथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल, 1987 को चेन्नई में हुआ। उन्होंने टीनएज में अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। 2007 में रवि वर्मन की फिल्म 'मॉस्कोइन कवेरी' के लिए उन्हें साइन किया गया, लेकिन उनकी पहली रिलीज फिल्म गौतम मेनन द्वारा निर्देशित 2010 में 'ये माया चेसाव' थी। फिल्म हिट रही और सामन्था को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार-दक्षिण मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। 2013 में सामन्था को एक ही साल में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। एक ही साल में दो पुरस्कार जीतने वाली रेवती के बाद वे दूसरी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'एक दीवाना था', 'अल्लुडु सीनू', 'जबरदस्त', 'रमैया वस्तावैया', 'मानाम', 'अंजाना', 'ऑटोनगर सूर्या' सहित कई फिल्मों में काम किया।
29 की हुईं सामन्था
Reviewed by bollywoodkhabri
on
10:58 PM
Rating:
Reviewed by bollywoodkhabri
on
10:58 PM
Rating:







Post a Comment